Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC टेस्ट रैंकिंग- आईसीसी ने जारी की अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग, विराट पहले स्थान पर कायम

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्सिल यानि आईसीसी ने शनिवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की इस ताजा जारी रैंकिंग में खिलाड़ियों के स्थान पर जबरदस्त फेरबदल देखे गए जिसमें इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।

टेस्ट की ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड-जिम्बाव्वे के खिलाड़ियों को बड़ा फायदा

आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में जिन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ वो इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी हैं जो अपने-अपने मैच खेल रहे हैं। जिसमें जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराया तो वहीं इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया।

इसमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों की बात करें तो बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज किटन जेनिंग्स को बड़ा फायदा पहुंचा है जो 87वें से 41 स्थानों की छलांग के साथ 46वें स्थान पर आ गए हैं तो वहीं अपना पहला टेस्ट खेल रहे जेम्स फोक्स ने शानदार शतक जमाकर 107 से 69वां स्थान हासिल किया।

कई खिलाड़ियों को हुआ फायदा, लेकिन विराट हैं नंबर-1

इसके अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और सैम कुरैन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया। कुरैन जहां सबसे हाई रैंकिंग 35वां स्थान लिया तो बेन स्टोक्स ने भी अच्छे सुधार के साथ 28वां स्थान हासिल किया।

जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की बात करें तो उनके टेस्ट कप्तान हेमिल्टन मसाकाद्जा ने भी अच्छा सुधार किया। और अच्छे प्रदर्शन के साथ ही वो 12 स्थानों की छलांग के साथ 34वें स्थान पर आ पहुंचे। तो सीन विलियम्स ने 17 अंकों के सुधार से 77वां स्थान हासिल किया।

बल्लेबाजी में नंबर वन पर अभी भी विराट कोहली बने हुए हैं तो नंबर-2 पर स्टीवन स्मिथ, नंबर तीन पर केन विलियम्स और नंबर 4 पर जो रूट हैं।

रैंकिंग बल्लेबाज देश रैटिंग पॉइंट
1 विराट कोहली भारत 937
2 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 910
3 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 847
4 जो रूट इंग्लैंड 808
5 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 803
6 चेतेश्वर पुजारा भारत 765
7 दिमुथ करूणारत्ने  श्रीलंका 725
8 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 724
9 दिनेश चांडिमल श्रीलंका 709
10 एडियन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 703

 

गेंदबाजी की रैंकिंग में जेम्स एंडरसन पहले पायदान पर कायम

तो वहीं गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो अपना अंतिम टेस्ट खेले श्रीलंका के रंगना हेराथ का प्रदर्शन खास नहीं रहा और वो 1 स्थान फिसलकर 8वें स्थान पर करियर खत्म किया। दिलरूवान परेरा ने भी अच्छा करते हुए सुधार किया। इंग्लैंड के मोइन अली ने 27वां और आदिल राशिद ने 41वें स्थान के साथ कुछ सुधार किया।

टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजी रैंकिंग पर नजर डाले तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अभी भी नंबर 1 पर कायम हैं। तो दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा नंबर-2 और पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास नंबर 3 पर हैं। तो इनके अलावा भारत से रविन्द्र जडेजा खिसक कर 5वें स्थान पर चले गए हैं।

रैंकिंग गेंदबाज देश रैंकिंग पॉइंट
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 896
2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 882
3 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 829
4 वर्नोन फिलेंडर दक्षि अफ्रीका 826
5 रविन्द्र जडेजा भारत 812
6 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 795
7 पेट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 784
8 रंगना हेराथ श्रीलंका 782
9 रविचन्द्रन अश्विन भारत 777
10 जैसन होल्डर वेस्टइंडीज 766

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ICC टेस्ट रैंकिंग- आईसीसी ने जारी की अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग, विराट पहले स्थान पर कायम appeared first on SportzWiki Hindi.