इंटरनेट डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है। भारतीय कप्तान विराट कोहली जहां बल्लेबाजी में टॉप पर है। वहीं, जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में सबसे टॉप पर बरकरार है।
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की हालत देख सलमान ने बदली ;दबंग 3 की रिलीज डेट, अब इस दिन हो सकती है रिलीज
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ताजा जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में 899 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर मौजूद है। ताजा जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में शिखर धवन भी जगह बनाने में कामयाब रहे।
मुशफिकुर रहीम ने बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इन दिग्गज विकेटकीपर्स को
वहीं आपको बता दें कि गेंदबाजों में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप में मौजूद है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 841 अंक के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी शीर्ष 10 में जगह मिली है।
राजस्थान कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची, गहलोत और पायलट यहां से लड़ेंगे चुनाव!
भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर कायम हैं वहीं चहल तीन स्थान के फायदे से पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। आॅलराउंडर की सूची में अफगानिस्तान के आॅलराउंडर खिलाड़ी राशिद खाान टॉप में है।भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज खेलने मैदान में नहीं उतरे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में थी। रोहित की कमान में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 3—0 से हरा कर लगातार 7वीं टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।