इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय विराट कोहली की कप्तानी में आॅस्ट्रेया दौरे पर गई हुई हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर तीन टी20, चार टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा चुकी है। जिसमें दोनों टीमें 1—1 मैच जीतकर बराबरी पर रही।
6 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंटिंग में विराट कोहली टॉप स्थान पर काबिज है। ताजा जारी इस टेस्ट रेंटिंग में विराट शीर्ष पर बने हुए हैं। विराट के आस पास कोई भी दूसरा बल्लेबाज नहीं है। वहीं, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज है।
आपको बता दें कि बुधवार को जारी हुई ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली 935 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए है। विराट के बाद दूसरे नंबर पर आॅस्ट्रेलिया के बॉल टेंपरिंग में निलंबित स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर है। विराट आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर टीम को पहली बार आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में विजयी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।