Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन मैच के 16 वें ओवर में बारिश की वजह से मैच रुक गया। जिसके बाद मैच शुरू तो हुआ लेकिन 1 ओवर ही खेला गया। इसके बाद मैच को 17-17 ओवर का कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से भारत को जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य मिला है।

खबर लिखे जाने तक भारत ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 44 रन बना लिए हैं, धवन 33 बनाकर क्रीज पर मौजूद है, जबकि रोहित शर्मा 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं आपको बता दें, अगर भारतीय टीम आज पहले टी20 मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो ये ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसकी लगातार पांचवीं टी20 जीत होगी। जो इससे पहले कोई देश नहीं कर पाया है।

जानकारी में बता दें, टीम इंडिया ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज का अंतिम मैच जबकि 2015-16 दौरे पर टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले अपने नाम किये थे। वहीं आपको बता दें, कप्तान कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अभी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। भारतीय टीम की अभी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी काफी शानदार है।

यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली कर पाएंगे धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए 12 खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए
IND vs AUS: ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए विराट और रोहित के बीच लगेगी रेस



Herald