Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS AUS: टेस्ट सीरीज में भारत को मिलेगी ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से हार, इस खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले भारत और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। साथ ही इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई जो 1-1 पर खत्म हुई। लेकिन हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने दोनों देशों के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है की चार मैचों की टेस्ट सीरीज भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2 -1 से हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही रिकी पोंटिंग ने कहा है की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा भारतीय कप्तान विराट कोहली से ज्यादा रन बनाएंगे। साथ ही रिकी पोंटिंग ने कहा है की इस समय ख्वाजा शानदार फॉर्म में चल रहें हैं। साथ ही उन्होंने कहा है की ये भारतीय टीम के लिए लिए ये बेहद खतरनाक साबित हो सकते है।

आगे रिकी पोंटिंग ने कहा कि हमारी टीम सीरीज जीतेगी और ख्वाजा “मैंन ऑफ द सीरीज” भी रह सकते है। पोंटिंग ने यह भविष्यवाणी ऑस्ट्रेलिया में भारत के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए की है। खेर ये तो समय ही बतायेगा पोंटिंग की कितनी भविष्यवाणी सही साबित होती है। वैसे भारतीय टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में है। जानकारी में बता दे, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट एलिडेड में खेला जाएगा।

और ये भी पढ़े:

IND VS AUS: भारत को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुआ टीम का सबसे अहम खिलाड़ी

IND VS AUS: पृथ्वी शॉ ने खेली ऐसी पारी की देखकर आ जाएगा मजा, देखें विडियो



Herald