Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, ये होगा प्लेइंग इलेवन 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए तैयार है जो 21 नवंबर से शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 सीरीज खेली जायेगी, इसके बाद वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बता दे कि विराट कोहली की कप्तानी में टीम शुक्रवार को इस दौरे के लिए होने के लिए तैयार हे।

ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले टीम की बात करे तो भारतीय टीम अच्छी फॉर्म में चल रही है जिससे टीम के इरादे काफी बुलंद नजर आ रहे है। टीम ने अभी हाल ही में वेस्टइंडिज को क्लीन स्वीप किया था। भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे है। विराट ने दौरा शुरू होने से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इरादे साफ बता दिए हैं उन्होंने कहा है कि इस बार टीम किसी एक मैच को जीतने के नहीं बल्कि सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित हो चुकी है। टीम में अनुभवी रोहित शर्मा, शिखर धवन और दिनेश कार्तिक के साथ-साथ युवा खिलाड़ी रिषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है।

टी-20 सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन
टी-20 सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में रोहित और शिखर ओपनिंग करने उतर सकते है। इसके बाद टीम के कप्तान कोहली तीसरे नंबर पर खेलेंगे। नंबर 4 के लिए लोकेश राहुल और मनीष पांडे में किसी एक मौका मिल सकता है।



टीम में विकेटकीपिंग के लिए रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक दो विकल्प हैं। कार्तिक भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे और नंबर 6 पर खेल सकते हैं। ऑलराउंडर के लिए क्रुणाल पांड्या को शामिल किया जा सकता है। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। जिसमें भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद शामिल होंगे।

ICC Women's T20 World Cup: आयरलैंड को हराकर 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

रवि शास्त्री के बयान के बाद युवराज, रैना, रहाणे पर आया ये भारी संकट, जानिए

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने रवि शास्त्री को लेकर कही ये बड़ी बात



Herald