Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 2nd T20: बारिश के कारण भारत की उम्मीद रही अधूरी, रद्द हुआ मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा था। जों की बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। आज दोनों ही टीम मैच में जीत के इरादे से उतरी थी साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। भारत ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन पहली पारी में ही 19 ओवर के बाद बारिश की वजह से मैच को रोक दिया था।

इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से भारत को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य दिया गया था। भारत ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान आरोन फिंच के रूप में लगा भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में दे दिया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। साथ ही आज टीम के किसी भी खिलाड़ी को बड़ी पारी खेलने में सफलता नही मिल पाई। साथ ही आज भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार (2), खलील अहमद (2), जसप्रीत बुमराह (1), कुलदीप यादव (1) और क्रुणाल पंड्या (1) विकेट मिला।

साथ ही आपको बता दे की अब इस सीरीज का अगला मुकाबला 25 नवंबर को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। वहीं पहले मैच में चार रन से हारने वाली भारतीय टीम की नजरें आज के मैच में इस सीरीज को बराबर करने पर थी।

और ये भी पढ़े:

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने किया कारनामा, शतकों के मामले में कोहली की बराबरी

IND vs AUS 2nd T20I: भारत को मिला 137 रनो का लक्ष्य

10 साल बाद श्रीसंत ने हरभजन के थप्पड़ मारने पर किया बड़ा खुलासा, जानिए



Herald