Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 2nd T20I: भारत को मिला 137 रनो का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लेकिन एक बार फिर बारिश की वजह से मैच रुक गया था। जिसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से भारत को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला है।

वहीं कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच में 11 खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है। चोटिल बिली स्टानलेक के स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को टीम में शामिल किया गया है। बता दें ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान आरोन फिंच के रूप में लगा और यह विकेट भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में लिया। इसके बाद डी अर्की शार्ट (14), क्रिस लीन (13), ग्लेंन मैक्सवेल (19), मार्कस स्टोइनिस (4), अलेक्स करे (4) और नाथन कल्टर कूल्टर नाइल (18) रन बनाकर आउट हुए। अभी क्रीज़ पर बेन मैकडेर्मोट (34) और एंड्रू त्ये (12) रन बनाकर खेल रहे है।

वहीं आज भारतीय गेंदबाज़ो ने काफी शानदार गेंदबाज़ी की है। भुवनेश्वर कुमार (2), खलील अहमद (2), जसप्रीत बुमराह (1), कुलदीप यादव (1) और क्रुणाल पंड्या (1) विकेट अपने नाम लिए।

वहीं पहले मैच में चार रन से हारने वाली भारतीय टीम की नजरें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टीमें इस प्रकार है:
भारत: 1 रोहित शर्मा, 2 शिखर धवन, 3 विराट कोहली (कप्तान), 4 केएल राहुल, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 दिनेश कार्तिक, 7 क्रुणाल पंड्या, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 कुलदीप यादव, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 खलील अहमद।

ऑस्ट्रेलिया: 1 एरॉन फिंच (कप्तान), 2 डीर्सी शॉर्ट, 3 क्रिस लिन, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 मार्कस स्टोइनिस, 6 बेन मैकडरमॉट, 7 एलेक्स केरी (विकेटकीपर), 8 एंड्रयू टाई, 9 एडम जांपा, 10 जेसन बेहरेनडोर्फ, 11 नेथन कूल्टर नाइल।

और ये भी पढ़े :

क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप

IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत

IND vs AUS, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, फिंच शून्य पर आउट



Herald