स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। सिडनी के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान भारत के सामने 165 रनो का लक्ष्य रखा।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। पहले विकेट के लिए कप्तान एरॉन फिंच और डार्सी शॉर्ट के बीच 68 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद पर फिंच ने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर एक शॉट हवा में खेल दिया लेकिन रोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया। हालांकि अगले ही ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने फिंच का शानदार कैच किया। फिंच के रूप में भारत को पहला विकेट मिला।
वहीं इसके बाद 10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने लगातार दो गेंदों पर डार्सी शॉर्ट और बेन मैकडरमॉट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तरफ बढ़ते हुए रोका। क्रुणाल पंड्या ने मैक्सवेल को आउट कर अपना तीसरा शिकार बनाया। क्रुणाल पंड्या यही नहीं रुके उन्होंने 16वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स केरी को कोहली के हाथों कैच आउट करा कर अपना टी-20 इंटरनेशनल में पहला 4 विकेट पुरे किये जो उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
ये भी पढ़े :
Ind vs Aus: कल के मुकाबले में भारत के सामने आ सकती है ये बड़ी मुसीबत
दूसरे मैच के बाद खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलिया में पहले दौरे पर दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया बनी महिला टी-20 विश्व कप की सरताज
Herald