स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज बुधवार से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी टिप्पणियां कर रहे है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला मुकाबला ब्रिस्बेन (गाबा) के मैदान पर होगा। सबकी नजरें भारतीय टीम के कुछ खिलाडिय़ों पर बनी हुई है।
भारतीय टीम का हौसला और इरादे काफी बुलंद नजर आ रहे है क्योंकि टीम के खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वही बात करें ऑस्ट्रेलिया टीम की दो खिलाडिय़ों स्मिथ और वार्नर के न खेलने से टीम को कमजोर माना जा रहा है साथ ही माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2015-16 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत ने मेजबान कंगारुओं को टी20 सीरीज में उन्हीं के घर में 3-0 से हराया था।
टी20 सीरीज के दौरान कुछ खिलाडिय़ों पर खास नजरें होगी साथ ही कुछ ऐसे रिकॉर्डस भी जिन्हें सीरीज के दौरान तोड़ा जा सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के दौरान सबकी नजरें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के हिटमैन ओपनर रोहित शर्मा पर रहेगी। इन दोनों ही खिलाडिय़ों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का चौथा शतक जड़ा जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
टी20 सीरीज के दौरान कप्तान विराट कोहली और ओपनर रोहित शर्मा दोनों ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। बता दे कि दोनों ही खिलाड़ी इस लिस्ट के टॉप-2 स्थान पर आने के करीब हैं। इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके 2271 रन है। रोहित शर्मा उस आंकड़े से कुल 64 रन दूर हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।
रोहित शर्मा अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 कैरियर के 87 मैचों में 96 छक्के लगा चुके हैं और सर्वाधिक टी20 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल है जिनके नाम 103-103 छक्के हैं। अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में 8 छक्के और लगाते है तो वो टॉप पर आ सकते है।
यह भी पढ़े -
अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की बचपन की आपने यह तस्वीरें देखी नहीं होगी
PAK vs NZ Test: भारतीय मूल के एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड को दिलाई रोमांचक जीत
विराट कोहली के दीवाने हुए गिलक्रिस्ट, कहा- डिनर उधार रहा
Herald