स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई जो 1-1 पर खत्म हुई। अब 6 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। लेकिन उससे पहले भारत और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं होने के बाद दूसरे दिन पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाया। पृथ्वी शॉ ने अपनी पारी में 69 गेंदों पर 66 रन बनाये। वैसे आपको बता दें शॉ को टीम इंडिया का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है।
वहीं क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश का 19 साल के लड़के ने कप्तान विराट कोहली का विकेट लेकर चर्चा में है। बता दें, जब विराट कोहली फॉर्म में होते है तब बड़े-बड़े गेंदबाज को भी उन्हें आउट करने में पशीने छूट जाते है। लेकिन सिर्फ 19 साल के गेंदबाज एरोन हार्डी ने मैच के दूसरे दिन विराट कोहली को आउट कर क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया। विराट ने अपनी पारी में 64 रन पर बनाये।
Here's a moment 19-year-old Aaron Hardie won't forget: Virat Kohli caught-and-bowled for 64.
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2018
WATCH LIVE: https://t.co/bRjvo3LvLP #CAXIvIND pic.twitter.com/bVfswCFqDn
विराट कोहली को एरोन ने सीधी गेंद फेंकी और बल्ले से लगकर गेंद एरोन के हाथो में चली गई। एरोन ने कोई गलती ना करते हुए शानदार कैच किया। बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 358 रन बनाए।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS Test: विराट कोहली तोड़ सकते हैं इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड, जानिए
हॉकी के महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, माधुरी और शाहरुख ने दी प्रस्तुति
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
Herald