Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: सीरीज शुरू से पहले बढ़ी ऑस्‍ट्रेलिया की चिंता, कप्‍तान फिंच ने दी खिलाड़ियों को ये सलाह 

स्पोर्ट्सडेस्क। वेस्ट इंडिज का दौरा खत्म करने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने के लिए तैयार है। वेस्ट इंडिज दौरे में मिली शानदार सफलता के बाद टीम इंडिया का हौसाल बुलंद है और ऑस्टे्रलिया में भी भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम की अच्छी फॉर्म को देखते हुए आस्ट्रेलिया टीम की चिंता बढ़ गई है।


इंटरनेशनल एथलीट ने दिल्ली के नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में की खुदकुशी, ये है वजह

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेलस्टार्क का अनुबंध टेक्स्ट संदेश के माध्यम से तोडा

सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रलिया की चिंताए बढ़ गई है और फिंच ने खिलाडिय़ों को सलाह दे दी है। ऑस्ट्रलियाई वनडे टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि हमारी टीम बल्लेबाज दबाव में हैं और हमें भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले इससे बाहर निकलना होगा।

अभी हाल ही में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज हारनी पड़ी है। फिंच ने कहा कि हम दबाव से गुजर रहे हैं। हम अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। इसलिए ही उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में टीम में बल्लेबाजी में बदलाव के संकेत भी दिए।

भारत के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज को लेकर कप्तान फिंच ने कहा कि ; दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के कारण हम सभी पर दबाव है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाजों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मेरे सहित ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, ट्रेविस हेड, मार्क स्टोइनिस हों पर सवाल उठ रहे है। फिंच ने कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली अहम सीरीज से पहले हमे अपने बल्लेबाजी क्रम में सुधार की जरूरत है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे पहले भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज़ खेली जाएगी। जिसका पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।



Herald