Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: इस दिग्गज खिलाडी ने कहा, भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का सबसे बेहतरीन मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम का अब ऑस्ट्रेलियाई दौरा शुरू होने वाला है जिसे लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले भारत और ऑस्टे्रलिया के बीच टी-20 मैच की सीरीज होगी। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी और अंत में टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले भारतीय टीम काफी बुलंद इरादों के साथ नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले ही खबर आ रही है कि उनकी टीम के दो खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेलेंगे। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के टीम से बाहर होने पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के लिए बड़ी बात कही है।


विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए खलील अहमद ने कही ये बड़ी बात
IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम से इन तीन खिलाडिय़ों को किया रिलीज

बुधवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का ना होना 'बहुत बड़ी बात' होगी क्योंकि यह भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के न होने के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। 'भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ा अवसर है। यह उनका ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराने का सबसे शानदार अवसर है।


ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले कुलदीप के बड़े बोल, कहा ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने के लिए बेताब है हम

गांगुली ने आगे कहा कि भारत की यह टीम अच्छी है और इसका गेंदबाजी आक्रमण बहुत अच्छा है। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत के गेंदबाजों ने हर मैच में 20 विकेट लिए थे।' 'लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आस्ट्रेलिया अपने घर में बिल्कुल अलग टीम होती है। कई लोगों का लग रहा है कि वह इस समय कमजोर टीम है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लग रहा है।'



Herald