इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज़ का अंतिम और तीसरा मैच कल सिडनी में खेला जाएगा। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि जहां एक तरह कल के मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वही भारतीय टीम अंतिम मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। लेकिन कल में मैच में भारतीय टीम के लिए फिर से एक बड़ी मुसीबत पैदा हो सकती है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की अब भारतीय टीम कल के मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। क्योंकि भारतीय टीम इस मुकाबले में 1-0 से पीछे चल रही है। आपको बता दे की भारत इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 रन से हार गया था। उसके बाद बारिश की वजह से दूसरा मैच रद्द करना पड़ा था। लेकिन अब भारतीय टीम के लिए एक बाद कल फिर से मैच में बारिश मुसीबत पैदा कर सकती है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की मैच के दौरान भी सिडनी में हल्के-हल्के बादल होने की संभावनाएं साथ ही कहा जा रहा है की मैच में दोरान बारिश भी आ सकती है।
अगर मैच में बारिश आती है और मैच रद्द हो जाता है तो ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज पहले ही एक मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई हुई है। अब इस इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी।
और ये भी पढ़े:
बारिश ने जीत के साथ भारत से छीना ये जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने का मौका
Ind vs Aus: तीसरे मैच से पहले बढ़ी भारत की मुश्किलें, ऑस्ट्रेलिया टीम में हुई इस तेज गेंदबाज की वापसी
Herald