Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली कर पाएंगे धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी 

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम विराट कोहली की अगुनाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है और कल दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला शुरू होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमी पर हराने का एक बहुत ही अच्छा मौका है। हालांकि भारतीय टीम के लिए एक चुनौती भी है और विराट कोहली पर 2016 में खेली गई सीरीज को दोहराने की जिम्मेदारी भी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टी-20 सीरीज वर्ष 2016 में खेली थी और उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था। बता दे कि इस सीरीज में भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



2016 में खेली गई सीरीज में विराट ने पहले ही मैच में 55 गेंदों पर शानदार 90 रन की पारी खेली और टीम को 37 रन से जीत दिलाई थी। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। दूसरे मुकाबले में विराट ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिया और नाबाद 59 रन बनाए। इस मैच में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की और विराट कोहली मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मुकाबले में भी विराट ने अर्धशतकीय पारी खेली और जिसकी मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टीम का क्लीन स्वीप किया था।

हालांकि इस बार कोहली पर केलव बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने की ही जिम्मेदारी नहीं हैं बल्कि बाकी टीम के साथी को एक करके ऑस्ट्रेलियाई पक्ष के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित की जिम्मेदारी भी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे करने वाली भारतीय टीम में टी-20 श्रृंखला के लिए एक और बड़ा बदलाव देखा जाएगा क्योंकि इस बार टीम में धोनी नहीं है।



Herald