Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम के आक्रामक होने पर विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्सडेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच कल बुधवार से टी-20सीरीज शुरू होने वाली है जिसके लिए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित नजर आ रहे है। सीरीज के शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के पूर्व खिलाड़ी अपनी राय दे रहे है। इसके साथ ही 2016 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई सीरीज से भी तुलना की जा रही है, उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे जो इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं है।



भारतीय टीम काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है और खिलाडिय़ों का हौसला भी काफी बुलंद है। बात करें ऑस्ट्रेलियाई टीम की तो पिछले कई सालों से आक्रामक क्रिकेट खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम की आक्रामकता के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम ने कभी किसी चीज की ;शुरूआत नहीं की है लेकिन विरोधी टीम सीमा लांघती है तो वह आत्मसम्मान की रक्षा के लिये जरूर खड़ी होगी।


कोहली ने आगे कहा कि यदि विरोधी टीम आक्रामक होती है तो आपको भी जवाब देना होगा। भारत कभी भी शुरूआत नहीं करता लेकिन आत्मसम्मान के लिए हमें भी जवाब देना पड़ता है। आक्रामकता का यह मतलब भी होता है कि टीम के भीतर आप हालात से कितने जुड़े हुए हैं। बल्लेबाज बिना कुछ कहे आक्रामक हो सकते हैं ।

विराट कोहली के इस बयान के बाद आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने असहमति जताई और कहा कि वह टकराव के मौके नहीं तलाशते हैं। कोहली ने यह भी बताया कि उनके लिये आक्रामकता का मतलब जीतने के लिये खेलना और अपनी टीम के लिये हर मैच जीतना है। उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए आक्रामकता के मायने अलग होते होंगे लेकिन मेरे लिये हर हालत में मैच जीतना और टीम को 120 प्रतिशत देना ही आक्रामकता है। फिर चाहे मैं फील्डिंग कर रहा हूं या बेंच पर बैठकर किसी के लिये ताली ही बजा रहा हूं या बल्लेबाजी कर रहा हूं।

यह भी पढ़े -

IND vs AUS T20: विराट कोहली के साथ इस भारतीय खिलाड़ी पर भी रहेगी सबकी नजरे, तोड़ सकते है ये खास रिकॉर्ड

धोनी अब 20 साल के नहीं है, उनसे पहले जैसे खेल की उम्मीद करना गलत: कपिल देव

Ind vs Aus: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली कर पाएंगे धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी



Herald