स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से मात दे कर सीरीज को 1-1 बराबर कर लिया। साथ ही अब दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा और लेकिन इससे पहले भारत को अभ्यास मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इस बीच ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हाल ही में एक बयान दिया है उन्होंने ने कहा है की ऑस्ट्रेलिया खराब दौर में चलने के बाद भी भारत को हर हाल में कड़ी चुनौती दे सकती है। साथ ही उन्होंने ने कहा है की सब कुछ मैच के दिन निर्भर करता है। साथ ही इशांत ने कहा है हर खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलता है तो वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की सोचता है। हम को कभी भी किसी को हल्के में नही सोचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ने कहा की हम सीरीज जीतने के इरादे मैदान में उतरेगे।
साथ ही आपको बता दे की भारत को पिछली बार भारत को ऑस्ट्रेलियाके खिलाफ यहाँ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इशांत शर्मा ने हमारे लिए अभ्यास मैच भी काफी महत्वपूर्ण है इसकी वजह से हमको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
और ये भी पढ़े:
रोते-रोते श्रीसंत ने कर दिया अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा खुलासा, जानिए
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
Herald