स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई। जों की दोनों टीमों के बीच 1-1 बराबर रही है। अब दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले दोनों टीम के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है इसमें भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हो गई। लेकिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रहें उन्होंने अभ्यास मैच शानदार पारी खेली।
आज दोनों टीमों के बीच अभ्यास मैच कल शुरू होने वाला था लेकिन कल बारिश की वजह से मैच नही हो पाया। साथ ही आज मैच शुरू हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की तरफ से ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अर्धशतक जमाया। लोकेश राहुल के आउट होने के बाद पुजारा और शॉ ने मिलकर अच्छी 80 रनों की साझेदारी की। पृथ्वी शॉ ने 11 चौके की मदद से पृथ्वी शॉ 69 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए।
साथ ही आज अभ्यास मैच में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने भी पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक लगाये। भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 358 रन पर समाप्त हुई। साथ ही आपको बता दे की दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा।
Highlights of Prithvi Shaw's half-century as he reached 52 from 52 balls.
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2018
WATCH LIVE: #CAXIvIND https://t.co/bRjvo3LvLP pic.twitter.com/E6zhSAFUHW
और ये भी पढ़े:
IND VS AUS XI: विराट कोहली को आउट कर 19 साल का कंगारू बना हीरो, देखिये VIDEO
IND vs AUS Test: विराट कोहली तोड़ सकते हैं इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड, जानिए
विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी की बड़ी मुश्किल, उठ रही है टीम से बाहर करने की मांग
Herald