स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार से ब्रिस्बेन में शुरू होगी। यह सीरीज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के करियर लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस सीरीज में जहां रोहित शर्मा के पास टी-20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का अच्छा मौका होगा वहीं विराट कोहली भी इस रिकॉर्ड को हासिल करने में रोहित शर्मा के रेस करेंगे।
यह रिकॉर्ड कई और नहीं बल्कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। बता दें कि अभी टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैण्ड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है जो कि 75 मैचों में 2271 रन बना चुके है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में शानदार शतक जड़कर रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए है। रोहित शर्मा के नाम अब टी-20 क्रिकेट में 2203 रन दर्ज है और वे गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 68 रन पीछे है।
वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो वे 62 मैचों में 2102 रन बनकर अभी इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। विराट गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने से 169 रन और रोहित के रनों की बराबरी करने में 105 रन पीछे है। कोहली की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उनके लिए यह लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है। बता दें कि भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित टॉप पर है।
यह भी पढ़े -
बॉल टेंपरिंग मामला: कंगारुओं को लगा झटका, स्मिथ और वॉर्नर पर जारी रहेगा प्रतिबंध
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम के आक्रामक होने पर विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए 12 खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए
Herald