स्पोर्टस डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएंगा। तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढऩे वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने बिली स्टेनलेक चोटिल हो गए है जिसके बाद टीम में एक तेज गेंदबाज को शामिल किया जा रहा है।
बता दे कि दूसरे टी-20 मैच के लिए अभ्यास सत्र के दौरान स्टेनलेक फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। बता दे कि चोट लगने की वजह से दूसरा टी20 भी नहीं खेल पाए थे और उनके स्थान पर नाथन कूल्टर नाइल को मौका दिया गया था। लेकिन अब तीसरे मैच में उनके स्थान पर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार की वापसी हुई है जिससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढऩे वाली है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने मिशेल स्टार्क के टीम में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्टार्क के टीम में आने से टीम को फायदा होगा और भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि 'स्टार्क के पास सीमित ओवरों के गेम को बहुत अनुभव है। जब स्टार्क लय में होते हैं तो वह बेहद प्रभावी साबित होते हैं।'
बता दे कि मेजबान टीम ने पहले मैच में भारत पर 4 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।भारत के लिए तीसरा मैच करो या मरो मैच होगा।
बांग्लादेश के खिलाडी ने रचा इतिहास, पहले ही मैच में किया ये कारनामा
दूसरे मैच के बाद खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलिया में पहले दौरे पर दिया बड़ा बयान
Ind vs Aus: कल इन खिलाडियों के साथ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत
Herald