Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS AUS: भारत को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुआ टीम का सबसे अहम खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले भारत और क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों पर 66 रन बनाये। लेकिन उनको लेकर एक बुरी खबर आई है।

दरअसल, पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए है जिसकी वजह से उनको टीम से बाहर बैठना पड़ा है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि वह पहले टेस्ट बाहर हो गए हैं। BCCI ने बताया की 'शुक्रवार सुबह शॉ की चोट की रिपोर्ट जारी हुई हैं और ऐसे में वह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट से ठीक होने के लिए वह रिहेबिलिटेशन में जाएंगे।'

आपको बता दें, शुक्रवार को सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में फील्डिंग करते समय पृथ्वी शॉ के बाएं पैर की एड़ी मुड़ गई। इसके बाद वो तुरंत मैदान पर गिर गए और दर्द से चिलाने लगे। पृथ्वी को चोटिल देख सपोर्ट स्टाफ तुरंत मैदान पर आया और उन्हें स्थानीय अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। स्कैन में लिगामेंट इंजरी की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS Test: विराट कोहली तोड़ सकते हैं इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड, जानिए

हॉकी के महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, माधुरी और शाहरुख ने दी प्रस्तुति

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब



Herald