Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs AusT20: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत में बारिश ने डाली बाधा, मैच रुका  

स्पोर्ट्स डेस्क। ब्रिसबेन में खेला जा रहा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच में पहली पारी में ही बारिश शुरू हो गई। जिसकी वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। आपको बता दे की मैच में बारिश आने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 03 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। आज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आपको बता दे की इस समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैक्सवेल 46 रन और स्टनिइस 21 रन बनाकर खेल रहें हैं। पहला विकेट तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद ने लिया। उन्होंने डी अर्की शार्ट को कुलदीप यादव के हाथो कैच करवाया। उसके बाद कुलदीप यादव ने एरॉन फिंच को 27 रन पर आउट कर टीम को दूसरा विकेट दिलाया। साथ ही उसके बाद अगले ही ओवर में कुलदीप ने क्रिस लिन (37) को कॉट एंड बोल्ड आउट कर टीम का तीसरा विकेट लिया। आपको बता दे की भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी का चुनाव नही किया है।

इसके अलावा आपको बता दे की , टीम इंडिया ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 सीरीज का अंतिम मैच जबकि 2015-16 दौरे पर टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले अपने नाम किये थे। उसके साथ ही अगर आज पहले टी20 मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो ये ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसकी लगातार पांचवीं टी20 जीत होगी। जो इससे पहले कोई देश नहीं कर पाया है।

और ये भी पढ़े :

IND vs AUS 1st T20: इंडिया ने टॉस जीता, किया गेंदबाजी का फैसला

ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने दिया बयान, कहा कोहली है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs AUS: ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के लिए विराट और रोहित के बीच लगेगी रेस



Herald