भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले जा रहे चार दिवसीय अनाधिकृत टेस्ट मैच में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है जहां न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ियों के सामने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए कई सीनियर खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं।
तीसरे दिन न्यूजीलैंड-ए ने पहली पारी में खड़ा किया
इस चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड-ए ने भारत के पहली पारी के 467 रनों के जवाब में बेहतरीन शुरुआत की थी और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए।

एक समय न्यूजीलैंड ए की टीम तीसरे दिन लड़खड़ा गई लेकिन अंतिम विकेट के लिए सेथ रेंस और ब्लेयर टिकनर ने भारत-ए के गेंदबाजों को बड़ा परेशान किया और 83 रन जोड़कर 9 विकेट पर 458 रन पर पारी घोषित की और तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक भारत-ए ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए।
दूसरी पारी में भी पृथ्वी शॉ का बल्ला खुब बोल रहा हैं, वह अभी तक 26 गेंदों का सामने कर चुके हैं और 33 रनों पर नाबाद हैं.
भारत-ए के गेंदबाजों ने तीसरे दिन करायी थी वापसी
न्यूजीलैंड-ए ने दूसरे दिन शानदार शुरुआत की और तीसरे दिन 176/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया लेकिन भारत-ए के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए 26 रनों के अंतराल में 4 विकेट निकालकर न्यूजीलैंड-ए को बैकफुट पर धकेल दिया।

इसके बाद न्यूजीलैंड-ए के मध्यक्रम के बल्लेबाज डी क्लीवर के 53 रन और डग ब्रेसवेल की 48 रनों की उपयोगी पारी ने कुछ राहत दी लेकिन न्यूजीलैंड-ए की टीम ने 375 रनों के स्कोर पर 9 विकेट खो दिए।
सेथ रेंस और ब्लेयर टिकनर ने न्यूजीलैंड-ए की करायी वापसी
यहां से भारत-ए को एक बड़ी अच्छी बढ़त लेने की उम्मीद जमी लेकिन यहां से मैच ने एक बार फिर से करवट ली और न्यूजीलैंड-ए की अंतिम जोड़ी सेथ रेंस और ब्लेयर टिकनल मजबूती के साथ जम गए।

इस दोनों ही गेंदबाजों ने बल्लेबाजी में शानदार हाथ दिखाते हुए भारत-ए के गेंदबाजों को खासा परेशान किया और अंतिम विकेट के लिए 83 रनों की शानदार साझेदारी की। रेंस ने नाबाद 69 और टिकनर ने नाबाद 30 रन बनाए और अपनी पहली पारी को 458 /9 पर पारी घोषित की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post Ind A vs NZ A : तीसरे दिन भी आग उगलता दिखा पृथ्वी शॉ का बल्ला, 127 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं इतने रन appeared first on SportzWiki Hindi.