स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में भारतीय टीम ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 134 का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से हरा दिया और दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट गंवाकर 133 रन बनाए जो उसका भारत के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक स्कोर है। लेकिन जब भारतीय टीम 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उस दौरान एक ऐसी घटना घटी जो क्रिकेट के मैदान में बहुत कम देखने को मिलती है।
महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, मिताली ने बनाया अर्धशतक
कल जीत के साथ भारतीय टीम ने बनाये ये शानदार रिकॉर्ड, जानिए
महिला विश्व कप में भारत ने की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बिना एक भी गेंद खेले स्कोरबार्ड पर भारत के 10 रन नजर आएं जिसे देकर वहां मौजूद हर शख्स चौंक गया। हर कोई इस बात से हैरान था कि उसके स्कोर बोर्ड पर पहले से ही 10 रन नजर आ रहे थे। चलिए आपको बताते है आखिर ऐसा क्यों हुआ।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पाकिस्तान की टीम पर इस मैच में 10 रन की पेनल्टी लगी थी। पाकिस्तान की टीम के खिलाडिय़ों ने विकेट को नुकसान पहुंचाया था। बता दे कि एक बार विकेट को नुकसान पहुंचाने पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाती है और पाकिस्तान पर दो-दो बार इस मैच में पेनल्टी लगी थी। यही वजह है कि भारत के बिना एक भी गेंद खेले स्कोर बोर्ड पर 10 रन लग गए थे।
माही को नहीं बल्कि इस खिलाडी को बताया सौरव गांगुली ने बीते 5-10 साल का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर
भारतीय महिला टीम की ओर मिताली राज ने 56 रन की अर्धशतकिय पारी खेली। मिताली ने अपनी शानदार पारी में 47 गेंदों का सामना किया और 7 चौके लगाए। मिताली के अलावा स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।
Herald