इंटरनेट डेस्क। हाल ही में खेली गई भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 3-1 से अपने नाम किया है। इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। साथ ही अब दोनों टीमों के बीच रविवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में भी अपनी जीत दर्ज करना चाहेगा। इसके अलावा इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को अपने आपको साबित करने का बहुत अच्छा मौका जों उनकी भारतीय टीम में जगह सुनिश्चित कर सकता है।
हाल ही में खेले जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर रिषभ पंत मौका दिया जा रहा है। उनको ये मौका भारत के सबसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जगह दिया जा रहा है साथ उनके पास इस मौके का फायेदा लेने का सबसे अच्छा समय है। क्योंकि भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के जगह लेने वाले के बेहतरीन खिलाड़ी की हमेशा जरूरत रहेगी। साथ ही रिषभ पंत के पास उस जगह की पूर्ति करने का मौका है। अगर वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पाते है तो उनके लिए वनडे के दरवाजे भी खुल जाएंगे।
साथ ही बताया जा रहा है की रिषभ पंत को बल्लेबाजी के कमाल के लिए भी जाना जाता है तो वह भारतीय टीम में इस जगह की भी पूर्ति कर सकते है। अगर उनको अपनी जगह पक्की करनी है तो अभी से कई परिक्षाए देनी होगी। साथ ही उनका अच्छा प्रदर्शन उनको विश्व कप टीम में भी जगह दी सकता है। आपको बता दे की इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबर आ रही है।
T20 में डेब्यू करने जा रहा है ये खिलाड़ी, बनना चाहता है MS Dhoni की तरह
Herald