Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी हुआ शामिल

बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए अंतिम 12 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है. जबकि उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है.

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा और आखिरी टी20 मैच 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा. हालांकि भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ' ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए उमेश, जसप्रीत और कुलदीप शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में हों. इसलिए इन तीनों खिलाड़ियों को इस मैच के लिए आराम दिया गया है.'

बोर्ड ने कहा, 'ऐसे में सीनियर चयन समिति ने तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में सिद्धार्थ कौल को शामिल किया है.'

भारतीय टी20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम और सिद्धार्थ कौल.