Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI : 5 विकेट से जीता भारत, रोहित के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए पहले मैच में विंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी के साथ रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में खेले गये पहले 10 टी-20 मैचों में 9 मैच जीतकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला उस समय सही साबित हुई जब विंडीज की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 109 रन ही बना सकी। आखिरी 2 वनडे मैचों की तरह ही इस मैच में भी इंडीज की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम का शीर्ष और मध्यक्रम ख़ास प्रदर्श नहीं कर सका। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

हालाँकि आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी खास नहीं रही और टीम 45 रन पर अपने 4 विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पहले मनीष पांडे और फिर क्रुणाल पंड्या के साथ उपयोगी साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक ने 34 गेंदों में 31 और क्रुणाल ने 9 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार 6 नवम्बर को लखनऊ में खेला जाएगा।



Herald