इंटरनेट डेस्क। भारत और और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकदिवसीय सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करने के साथ ही एकदिवसीय 3-1 से सीरीज कब्जा कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 31.4 ओवर में 104 रन ही सिमट गई। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 14.5 ओवर में मात्र 1 विकेट खो कर जीत हासिल की। भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने धामकेदार अर्धशतकीय पारी खेली।
इस मैच की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचो की सीरीज को 3-1 से जीत लिया। रोहित शर्मा ने नाबाद 56 गेंदों में 63 की पारी खेली साथ ही भारतीय टीम को चोका लगाकर जीत दिलाई। साथ ही उनका साथ देते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों पर 33 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ भारत ने लगातार अपने घर में छठी सीरिज में जीत दर्ज की साथ ही रोहित शर्मा ने अपने करियर के 200 छ्क्के पुरे किये। लेकिन भुवनेश्वर कुमार अपने 100 विकेट पुरे नही कर पाए।
साथ ही भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करे तो ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने 34 रन पर चार, जसप्रीत बुमराह ने 11 रन पर दो, खलील अहमद ने 29 रन पर दो , भुवनेश्वर कुमार ने 11 रन पर एक और गेंदबाज कुलदीप यादव ने 18 रन पर एक विकेट अपने नाम किया। साथ ही भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन आखिरी वनडे में भी रन बनाने में सफल नहीं रहे और वो सिर्फ छह रन पर ही आउट हो गए।
Herald