Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI: रोहित शर्मा के लिए ख़ास होगा दूसरा T-20 मुकाबला, इस मामले में छोड़ सकते है कोहली को पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी-20 के दूसरे मैच में विराट कोहली को भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पीछे छोड़ सकते है। यह मैच आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI: इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगे दिनेश कार्तिक!

बता दें कि रोहित को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में रनों के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार है। कोहली, जिसे तीन मैचों की इस सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है, अपने टी-20 करियर में 2102 रन बना चुके है वहीं रोहित के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 2092 रन दर्ज है।

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पांचवे खिलाड़ी है। रोहित ने यह उपलब्धि जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में नाबाद 100 रन की पारी के दौरान हासिल की थी। विराट कोहली के बाद रोहित यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी है। वहीं रोहित इस मैच में तीन छक्के लगाकर न्यूज़ीलैण्ड के ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़कर टी-20 में छक्के लगाने के मामले में टॉप पर भी आ सकते है।

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का दावा, धोनी शायद ही खेलेंगे अगला T-20 वर्ल्डकप

बता दें कि रोहित के नाम वनडे मैचों में 3 दोहरे शतक दर्ज है जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगाए है और इसी के साथ वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में न्यूज़ीलैण्ड के कॉलिन मुनरो के साथ संयुक्त पहले स्थान पर है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए सीरीज के पहले मैच में रोहित सिर्फ 6 रन ही बना सके थे। हालाँकि भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीता था। अब दूसरे मैच में जहाँ भारतीय टीम की नजर मैच जीतकर सीरीज जीतने पर होगी वहीं रोहित भी विराट का रिकॉर्ड तोड़ने की मंशा से मैदान में उतरेंगे।

अनुष्का से भी पहले इस खूबसूरत महिला ने किया था कोहली को शादी के लिए प्रपोज



Herald