Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI T20:  कल इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

इंटरनेट डेस्क। कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हाल ही में वनडे सीरीज में 3-1 से करारी शिकस्त दी है। इससे पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में भी मात दे चुकी है। लेकिन कल भारतीय टीम के साथ टीम जे दो दिग्गज खिलाड़ी नही रहेंगे। टी20 में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है जबकि कल भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेगें।

खबरों एक अनुसार बताया जा रहा है की कल दोनों ही टीमें मैच जीतना चाहेगा। जहां भारतीय टीम अपने जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी वही दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। लेकिन साथ ही कल रोहित शर्मा के लिए भी अग्नि परीक्षा का समय में क्योंकि कल टीम ने विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही नही रहेंगे। टी20 श्रृखंला में महेंद्र सिंह धोनी का चयन नहीं हुआ साथ ही विराट को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है।

आपको बता दे की इससे पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप जीता था। अब फिर से रोहित शर्मा को खुद को एक बार फिर साबित करना होगा की कप्तानी में वह भी कोहली से कमजोर नही है। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की जगह अबकी बार युवा खिलाड़ी रिषभ पंत मौका दिया गया है।

सुनील गावस्कर ने कहा- अगर कोहली ऐसे ही खेले तो क्रिकेट की दुनिया में कर देंगे ये काम



Herald