Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI T20:  सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते है ये जबरदस्त रिकॉर्ड, लेकिन टीम के लिए हो सकती है मुश्किल  

इंटरनेट डेस्क। कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में टी-20 सीरीज का पहला मैच को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हाल ही में वनडे सीरीज में 3-1 से करारी शिकस्त दी है। इससे पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में भी मात दे चुकी है। लेकिन भारत को वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज मात देना इतना आसान नही होगा। क्योंकि अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए आठ टी-20 मैचों में से पांच वेस्टइंडीज ने जीते हैं। साथ ही अबकी बार भारतीय टीम में अच्छी फॉर्म में चल रहें भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी नही है।

भारत की तरफ से अबकी बार टी-20 सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथो में है लेकिन अबकी बार लगातार हार के कारण वेस्टइंडीज का होसला कमजोर पड़ा हुआ है। साथ ही हाल ही में रोहित शर्मा ने कप्तानी में एशिया कप में जीत दिलाई थी। साथ ही अबकी बार रोहित शर्मा इस सीरिज में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। इस सीरिज में रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में तीन शतक और वह इस मामलें में कॉलिन मुनरो के साथ पहले स्थान पर है लेकिन अगर इन टीम मैचो में वह एक और शतक लगाने में कमायाब होते है तो वह इस मामले में सभी को पीछे छोड़ देगे।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, खारी पियरे, कीमो पाल, कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थामस, ओबेद मैकाय, रोवमैन पावेल, निकोलस पूरान।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, शाहबाज नदीम ।



Herald