इंटरनेट डेस्क। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। साथ ही अब दूसरा मैच खिलाफ उत्तरप्रदेश के नये इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही भारत के पास दूसरें मैच में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा करने का अच्छा मौका है। साथ ही रोहित शर्मा के लिए भी दूसरा मैच बेहद खास रहने वाला है। कल के मैच में वह अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर सकते है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते है। इसके अलावा रोहित शर्मा एक और शानदार मौका है। अगर वह कल के मैच में एक और शतक लगाने में कमायाब होते है तो वह इस मामले में सभी को पीछे छोड़ देगे। साथ ही माना जा रहा है की कल के मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। साथ ही अगर कल भारतीय टीम मैच जीत लेती है तो रोहित की कप्तानी में ये 10 जीत होगी। भारत ने कर टेस्ट और वनडे सीरीज पहले हो अपने नाम कर ली है।
टीमें :
वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), डेरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, शाई होप ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरेन पोलार्ड, निकोलस पूरण, रोवमन पॉवेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड और ओशेन थामस।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कृणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद , उमेश यादव और शाहबाज नादीम।
Herald