स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्ट इंडीज की टीमें आज पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में आमने-सामने होंगी। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज हार से बचने के लिए वेस्टइंडीज को यह मैच हर हाल में जीतना होगा लेकिन इसी बीच विंडीज टीम के लिए के बुरी खबर आ रही है कि तीसरे मैच में उनकी जीत के हीरो रहे एश्ले नर्स आखिरी मुकाबले से बाहर हो सकते है।
फिर उठी स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग
कहा जा रहा है कि नर्स को मुंबई में खेले गए चौथे मैच में गेंदबाजी के दौरान उसके कंधे में दर्द शुरू हो गया था जिसकी वजह से उन्हें खेल के बीच में ही मैदान से बाहर जाना पड़ा था और इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने रोवमन पॉवेल से उनका ओवर पूरा करवाया। हालाँकि बाद में नर्स मैदान पर वापिस आ गए थे और उन्होंने रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था। इस मैच में नर्स से 8 ओवर में 57 रन दिए थे।
Ind vs WI: कल के मैच में एक ओर विराट रिकॉर्ड बना सकते है कोहली
हालाँकि मैदान पर लौटने के बाद भी उनको काफी दर्द हो रहा था और वे बल्लेबाजी में भी कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वैसे नर्स ने अभी तक इस सीरीज में बल्ले और बॉल दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं नर्स पांचवे मैच में खेलेंगे या नहीं, अभी तक इंडीज टीम मैनेजमेंट की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और पिछले मैच में उसने 224 रन के विशाल अंतराल से जीत दर्ज की थी जिसकी वजह से आखिरी मैच में उनका मनोबल ऊँचा होगा वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने अभी तक एक मैच को छोड़कर हर मैच में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी है।
IPL 2019: 11 साल बाद शिखर धवन की घर हुई वापसी, अब इस टीम से खेलेंगे
Herald