Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI: सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब धोनी के इस रिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में आज खेला जाएगा। भारत-वेस्टइंडीज की टीम दोनों एक बार फिर आमने-सामने होने के लिए तैयार है। भारतीय टीम पहले ही पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम की नजर मैच जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करने पर होगी। वहीं वेस्टइंडीज टीम किसी भी तरह आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबरी करने की पूरी कोशिश करेगी।



Ind vs WI: आखिरी मैच में बारिश बन सकती है मुसीबत, रुक सकता है मैच
14 साल के लड़के ने खेली 319 गेंदों पर 556 रनों की पारी, इतने जड़ डाले चौके

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले चार ओडीआई में कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले आखरी मैच में रोहित की नजर धोनी के रिकॉर्ड पर होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज़ में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे है। यदि आज के मैच में रोहित कैरेबियाई टीम के खिलाफ कम से कम 2 छक्के लगाने में कामयाब होते है तो वो वनडे क्रिकेट में छक्कों का दोहरा ( 200 छक्के) शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। इसके साथ ही इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बन जाएंगे।


Ind vs WI : वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका, आखिरी मैच से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी

मुंबई में खेले गए चौथे वनडे में रोहित शर्मा ने 162 रन की शानदार पारी खेली थी। हालाँकि दर्शकों और प्रशंसकों को लगा कि वो सोमवार को वनडे का चौथा दोहरा शतक जड़ देंगे लेकिन वो ऐसा करने से चूक गए थे। रोहित शर्मा ने अपनी शानदार शतकीय पारी के दौरान 137 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 162 रन की पारी खेली थी। हिटमैन ने वन-डे करियर का 21वां शतक पूरा किया और कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान जब दूसरा छक्का लगाया तब उन्होंने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा अब वन-डे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के कुल 198 छक्के हो गए हैं और सचिन तेंदुलकर के 195 छक्के हैं। वही धोनी के नाम वनडे में 218 छक्के दर्ज हैं।


अब तक सीरीज में दो शतक( 152*,162) जड़ चुके रोहित शर्मा ने सोमवार को मुंबई के सीसीआई में खेली शतकीय पारी के दौरान 4 छक्के जड़े और भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। धोनी के नाम वनडे में 218 छक्के दर्ज हैं वहीं रोहित के नाम 198 छक्के हैं। उन्होंने मुंबई में छक्कों के मामले में सचिन तेंदुलकर(195) को पीछे छोड़ा।



Herald