Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI:  इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगे दिनेश कार्तिक!

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट हरा दिया था। साथ ही इस सीरीज में भारत ने में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब आज इस सीरिज का दूसरा मैच खिलाफ उत्तरप्रदेश के नये इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारत सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। लेकिन आज को मुकाबला दिनेश कार्तिक के लिए बेहद खास होने वाल है। दिनेश कार्तिक ने पहले मुकबले में इस एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर आ गए थे।

साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की अब दिनेश कार्तिक दूसरें मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगे। बताया जा रहा है की अब उनसें टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगे है। अब वह उनका ये रिकॉर्ड तोड़कर पहले स्थान पर आना चाहेंगे। आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया है साथ उनके स्थान पर रिषभ पंत को जगह दी गई थी। लेकिन उनको मैच में जगह नही मिल पाई थी। साथ ही दिनेश कार्तिक ने पहले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच जीताया था।

अब दिनेश कार्तिक अपने नाम ये नया रिकॉर्ड भी बनाना चाहेंगे। आपको बता दे की पहले मैच में कार्तिक ने बुमराह की गेंद पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हेटमायर का कैच लपकर श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। बताया जा रहा है की अब टी20 क्रिकेट में कार्तिक का 142वां कैच हो गए है। साथ ही अब वह इस मामले में केवल धोनी से पीछे है।



Herald