Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs WI:  आज सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत, इन खिलाडियों को मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साथ ही इस सीरीज में भारत ने में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में भारत हाथों वेस्टइंडीज को पांच विकेट हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की कप्तानी कर रहें रोहित शर्मा के पास भी आज अच्छा रिकॉर्ड एक अवसर है साथ ही आज भारतीय टीम मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

भारतीय टीम में इस मैच के लिए उमेश यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। जबकि वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरान को अपनी टीम में जगह दी है। तीन मैचों की इस शृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। रोहित शर्मा चाहेंगे कि वह इस मैच में जीत के साथ ही सीरीज भी अपने कब्जे में कर लें। वहीं रोहित शर्मा इस मुकाबले में अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगे। आज पहले मैच के कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम को नया नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दिया।

भारत:

रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

वेस्टइंडीज :

शाई होप, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), शिमोन हेटमेयर, किरोन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो, निकोलस पूरान, रोवमन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), फैबियन एलन, खारी पियरे, ओशैन थॉमस।



Herald