Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ind vs WI: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, टॉस जीतकर ली है बल्लेबाजी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबाला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता है और बैटिंग करने का फैसला लिया है. बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच टाई करा दिया और फिर तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. चौथे मैच में भारत ने 224 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी और आज का मुकाबला यह तय करेगा कि टीम इंडिया जीतती है या ट्रॉफी बांटती है.

इस मैच में विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया गुरुवार को यहां पांचवें वनडे मैच में सीरीज जीत के इरादे से मैदान में उतरी है. बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है.

भारत, वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम, 5th oneday, virat kohli, नया रिकॉर्ड

आज जहां सीरीज जीतने पर टीम इंडिया की नजर होगी. वहीं वेस्टइंडीज बराबरी करने के इरादे से उतरी है. अगर आज टीम इंडिया ने मैच जीता तो वो सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी लेकिन अगर हार मिली तो उसे वेस्टइंडीज के साथ खिताब बांटना पड़ेगा.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच टाई करा दिया और फिर तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. चौथे मैच में भारत ने 224 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी और आज का मुकाबला यह तय करेगा कि टीम इंडिया जीतती है या ट्रॉफी बांटती है.

The post Ind vs WI: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, टॉस जीतकर ली है बल्लेबाजी appeared first on Live Cities.