Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WIN: पहले टी-20 से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने मानी हार, कहा हम फेवरेट नहीं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का पहला मैच आज से शुरू होना है. सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है. इस मैच से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट के बयान ने सबको हैरान कर दिया है. ब्रैथवेट ने सीरीज से पहले ही कह डाला कि टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने की बड़ी दावेदार है.

उन्होंने कहा,

‘हम वैसे इस प्रारूप में दूसरे नंबर पर कहलाने के आदि नहीं हैं, लेकिन इस बार हम इससे इनकार नहीं करेंगे. लेकिन हम इससे शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं.’

गौरतलब है कि, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप किया था जबकि पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी.

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम चार मैचों में जीत नहीं मिली है जिसमें 2016 विश्व टी20 की सेमीफाइनल हार भी शामिल है. वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ जीत का ओवरआल रिकार्ड 5-2 का है.

ब्रैथवेट ने मैच से पहले कहा, ‘हमें ऐसा नहीं लगता. भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर किसी भी प्रारूप में मजबूत है. विशेषकर आईपीएल के आने के बाद और भारतीय सुपरस्टार जितना टी20 क्रिकेट खेलते हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेंगे.’

कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी टीम में नहीं है शामिल 

बता दें, भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. वहीँ दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को टीम में मौका नहीं दिया गया है. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. रोहित कप्तान के रूप में भारतीय टीम को एशिया कप में जीत दिलाई थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IND VS WIN: पहले टी-20 से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने मानी हार, कहा हम फेवरेट नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.