इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी आज से कंगारूओं के खिलाफ अपना टी20 मैचों का अभियान शुरू कर रही है। भारत और आॅस्ट्रेलिया बीच आज से तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। पहला टी20 मैच ब्रिस्वेन के गावा मैदान में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। इस रोमाचंक टी20 सीरीज का पहला मैच आज दोपहर 1:20 खेला जाएगा।
इन राशियों पर आज गणेश जी की रहेगी विशेष कृपा, खासकर तीसरी राशि पर
आज से शुरू हो रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। क्योंकि भारतीय टीम हाल ही में घरेलू मैदान में वेस्टइंडीज पर फतह कर आॅस्ट्रेलिया रवाना हुई है। साथ ही बॉली टेंपरिंग के कारण आॅस्ट्रेलिया टीम में नए—नए खिलाड़ी आ रहे है। जिस कारण आॅस्ट्रेलिया टीम की वापसी करने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। ऐसे में विराट एंड कंपनी के लिए आॅस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने का खास मौका है। साथ ही अगर भारतीय टीम टी20 में शानदार प्रदर्शन करेगी तो आने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भी आॅस्ट्रेलिया को मात देकर आॅस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी।
आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में इस समय कई युवा खिलाड़ी है। जो मैच का पासा पलटने का दम रखते है। इसलिए इस बार भारत का आॅस्ट्रेलिया दौरा खास होने वाला है। भारतीय टीम नवंबर 2017 से लगातार टी20 सीरीज जीत रही है। ऐसे में अगर भारतीय टीम कंगारू टीम से ये टी20 सीरीज जीत लेती हैं तो वो लगातार 8वीं टी20 सीरीज जीत होगी। पहले टी20 मैच में केएल राहुल के अतिरिक्त दिनेश कार्तिक और पंत को शामिल किया गया है। मनीष पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है।
इस प्रकार हो सकती हैं संभावित दोनों टीमें : भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया टीम : आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जैसन बेहरनड्राफ, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, बेन मैक्टरमॉट, ग्लेन मैक्सवेल, डी आर्सी शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्क्स स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जांपा।