Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvAus T20 : आॅस्ट्रेलिया से T20 सीरीज बराबरी करने के बाद विराट ने इस बड़ी बात का किया खुलासा

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच रविवार को सिडनी के मैदान पर टी20 का एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। तीन टी20 मैचों के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने आॅस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर इस सीरीज में 1—1 की बराबरी कर ली और आॅस्ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इन राशियों पर आज शिवजी की ​रहेगी खास कृपा, खासकर इस राशि का बदलेगा भाग्य होगी धन की वर्षा

आॅस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। आॅस्ट्रेलिया की और से डार्सी शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाएं। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारत की और से पहले आॅलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने अपने चार के स्पेल में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उसके बाद बल्लेबाजी में धवन और रोहित ने शानदार शुरूआत दी। रोहित व धवन के बीच 67 रनों की साझेदारी हुई। उसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली और 61 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

इसी बीच भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली ने जीत के बाद मीडिया को बताया कि, जब शुरूआत अच्छी मिल जाती है तो लक्ष्य पाना आसान हो जाता है। रोहित और धवन ने टीम को शानदार शुरूआत दी। विराट ने उसके बाद कहा कि स्कीलवाइज यदि बात करें तो हम कंगारू टीम से काफी बेहतर थे। तीसरे मैच में पांड्या को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया है। वहीं, शिखर धवन को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।