Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvAus T20 : भारत के इस खिलाड़ी ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, चौंकाने वाला नाम

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के लिए आॅस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत अच्छी नहीं हुई। भारतीय टीम ने अपने आॅस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से करी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बहुत रोमांचक था। वर्षा से बाधित इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आॅस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

10वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने पांड्या की जमकर पिटाई की। जिसके कारण पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आपको बता दें कि भारतीय टीम के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने अपने चार ओवर के स्पेल में 55 रन लुटाए। आॅस्ट्रेलिया के आॅलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने पांड्या के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही टी20 के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है।

क्रुणाल पांड्या के अलावा टी20 में सबसे ज्यादा रन लुटाने का कारनामा युजवेन्द्र चहल और जोगिन्दर शर्मा के नाम दर्ज है। टी20 के पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाएं। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारत को 17 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम 17 ओवर में 169 रन ही बना पाई। भारत की और से शिखर धवन ही आॅस्ट्रेलिया गेंदबाजों को सामना कर पाएं। धवन ने 76 रनों की आक्रामक पारी खेली। लेकिन टीम की हार नहीं टाल सकें।