इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम की आॅस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत शानदार नहीं रही। टीम इंडिया को आॅस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए पहले टी20 मैच में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1—0 से पीछे है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज तीन टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में आज आॅस्ट्रेलिया पर विजयी दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज भारतीय समयानुसार दोपहर 1:20 से मैच खेला जाएगा।
आज कार्तिक की पूर्णिमा को बन रहा हैं महालक्ष्मी योग, इन राशियों के लिए रहेगा धनोपार्जन का दिन
वर्षा से बाधित मैच में आॅस्ट्रेलिया टीम ने 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को 17 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन भारतीय टीम 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई और चार रनों से ये रोमांचक मैच हार गई।
दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम जीत का भरपुर प्रयास करेगी और सीरीज में बने रहना चाहेगी। ऐसे में विराट कुछ टीम में बदलाव कर सकते है। क्योंकि पिछले में क्रुणाल पांड्या की आॅस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की थी। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 55 रन दिए। ऐसे में विराट टीम में कुछ बदलाव कर सकते है और चहल को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम का प्रयास रहेगा की वो लगातार 8वीं टी20 सीरीज जीतने में सफल रहे।
इनमें से हो सकती हैं भारत की संभावित टीम : भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे्य, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋ षभ पंत, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर।