इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने सिडनी में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में कंगारू टीम को दो गेंद शेष और 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 1—1 से बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने इसी जीत के साथ ही आॅस्ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अंतिम टी20 मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
इस विभाग में टेकनीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतिम टी20 मैच में शानदार अविजित पारी खेली और टीम को विजय बनाकर ही पवेलियन लौटे। विराट ने इसके साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा रनों के मामलें में ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। विराट अब इस मामलें में चौथे नंबर पर आ गए है। इसी के साथ ही विराट कोहली ने 12वीं नाबाद पारी खेली। इन सभी 12 मैचों में टीम को जीत हासिल हुई है।
विराट कोहली के अलावा टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। पांड्या ने अंतिम मैच में 4 विकेट चटकाए और ये पांड्या की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक पारी में किसी भी स्पिनर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी बनाया है। विराट और पाड्या के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत पहले बल्लेबाज बन गए है।