भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिसबेन के मैदान पर खेला जाना हैं. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत की उस संभावित एकादश के बारे में बताएंगे, जो पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतर सकती हैं.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का प्लेइंग इलेवन में खेलना पूरी तरह तय हैं. वह भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं और वर्तमान में शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. पहले टी-20 मैच से वह धमाकेदार आगाज करना चाहेंगे.
शिखर धवन

शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में 92 रन की एक शानदार पारी खेली थी, इसलिए इनका भी प्लेइंग इलेवन में खेलना पूरी तरह तय हैं. रोहित के साथ धवन ही भारत के लिए ओपनिंग करेंगे.
विराट कोहली

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट के हाथों में ही भारतीय टीम की कप्तानी होगी और वह अपनी पसंदीदा नंबर-3 की पोजीशन में बल्लेबाजी कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर

नंबर-4 की पोजीशन पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाये थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्हें मनीष पांडे की जगह मौका मिल सकता हैं.
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, इसलिए ऋषभ पंत का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं.
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए दिनेश कार्तिक का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं.
क्रुनाल पांड्या

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में क्रुनाल पांड्या का भी स्थान प्लेइंग इलेवन में पक्का हैं, क्योंकि क्रुनाल पांड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया था.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक हैं, इसलिए इनका भी प्लेइंग इलेवन में स्थान पूरी तरह तय हैं. भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ही कर सकते हैं.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव का भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का हैं. वह भारत के मुख्य स्पिनर के तौर पर यह मैच खेलेंगे.
खलील अहमद

खलील अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए खलील अहमद का भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में खेलना लगभग तय लग रहा हैं.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का हैं. वह वर्तमान समय में भारत के सबसे अच्छे गेंदबाज हैं. वह डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट के रूप में भी पहचाने जाते हैं.
The post INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के लिए 11 सदस्यी भारतीय टीम, टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.