Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS : टी-20 क्रिकेट में इन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में बनाये है सबसे ज्यादा रन

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं. इसी टी-20 सीरीज के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाये हुए हैं.

5. गौतम गंभीर 

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया की धरती में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर गौतम गंभीर आते हैं. भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 5 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 42.50 की शानदार औसत व 106.25 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने एक अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की धरती में बनाया हुआ हैं.

4. एमएस धोनी 

टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया की धरती में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर एमएस धोनी आते हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 6 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 51.50 की शानदार औसत व 103.00 के स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाये हुए हैं.

3. सुरेश रैना 

इस लिस्ट के तीसरे स्थान पर सुरेश रैना आते हैं. सुरेश रैना ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 5 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 52.00 की शानदार औसत व 140.54 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाये हुए हैं.

2. रोहित शर्मा 

Competition in Australia will be different: Rohit

ऑस्ट्रेलिया की धरती में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा आते हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 6 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 30.20 की औसत व 132.45 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने दो अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की धरती में लगाये हुए हैं.

1. विराट कोहली 

ऑस्ट्रेलिया की धरती में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आते हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 5 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 84.00 की बेहतरीन औसत व 149.11 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने तीन अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की धरती में लगाये हुए हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsAUS : टी-20 क्रिकेट में इन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में बनाये है सबसे ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.