सिडनी। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जा रहा है। यह मैच भारत ने कप्तान विराट कोहली की नवाब 61 रन की पारी के बदौलत जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान भारत के सामने 165 रनो का लक्ष्य रखा।
जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 19.4 ओवर में 168 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय टीम के सलामी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरुआत में काफी तूफानी पारी खेली। शिखर धवन (41) और रोहित शर्मा (21) ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। वहीं रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली ने टीम को संभाला। लेकिन शिखर धवन विराट के साथ ज्यादा देर नहीं रुक पाए और आउट हो गए। शिखर के आउट होने बाद बल्लेबाजी के लिए आए लोकेश राहुल ज्यादा टिक नहीं पाए और 14 रन बनाकर अपना विकटे गंवा बैठे।
भारत को चौथा झटका ऋषभ पंत (0) के रूप में लगा। इसके बाद कप्तान कोहली और दिनेश कार्तिक (22) ने मोर्चा संभाला और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। ऑस्टेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, ग्लेन मैक्सवेल और एंड्रयू टाई ने एक-एक विकेट हासिल किया।
आपको जानकारी में बता दें, पहला मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीता था जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और तीसरा मैच में भारत ने जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
ये भी पढ़े :
Ind vs Aus: कल के मुकाबले में भारत के सामने आ सकती है ये बड़ी मुसीबत
दूसरे मैच के बाद खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलिया में पहले दौरे पर दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया बनी महिला टी-20 विश्व कप की सरताज
Herald