Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsAUS:  COA  ने दी विराट कोहली को शांत रहने की सलाह 

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मुंबई से रवाना हो गई है। अभी हाल ही में वेस्टइंडिज को हराने के बाद भारतीय टीम के इरादे काफी मजबूत नजर आ रहे है। इंडिया टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज काफी अच्छी लय में नजर आ रहे है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को मैदान पर शानदार खेल के साथ आक्रामक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट समिति (सीओए) ने विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जनता और मीडिया के साथ शांत रहने की सलाह दी है। इसकी खास वजह यह है कि अभी हाल ही में विराट कोहली एक फैन को देश छोडक़र जाने की सलाह देने वाले बयान को लेकर मीडिया में सुर्खियों का विषय बन गए थे।

विराट कोहली अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के साथ विवाद में आ जाते है। सीओए ने भारतीय कप्तान के इस व्यवहार को देखते हुए उन्हें कम आक्रामक होने और विनम्रता से पेश आने के लिए कहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले सीओए के एक सदस्य ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए कोहली को इस बात के निर्देश दिए है कि वह इस दौरे पर ना सिर्फ फैंस के साथ बल्कि मीडिया से बातचीत के दौरान विनम्रता का परिचय दे।

खबरों के अनुसार सीओए के सदस्य से इस मैसेज के बाद कोहली के साथ फोन पर बात भी हुई थी। गुरुवार को रवानगी से पहले हुई प्रैस कॉन्फ्रेंस में कोहली का व्यवहार भी बदला हुआ व्यवहार भी इसी बात का असर माना जा रहा है।



Herald