भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज समाप्त हो गई. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. सिडनी में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 में भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टी20 ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीता था.
मेलबर्न में खेला गया दूसरा टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था. सीरीज के समापन के बाद सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया.

धवन और कार्तिक शानदार फॉर्म में हैं
शिखर धवन ने सीरीज में 117 रन बनाए. धवन के अलावा दिनेश कार्तिक ने भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया. उन्होंने पहले मैच में 13 गेंदों में तूफानी 30 रन बनाए थे, वहीं आखिरी मैच में वह 22 रन बनाकर नाबाद लौटे.
इस तरह से ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 सीरीज में टीम इंडिया के हीरो साबित हुए. लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ी को टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है. इनकी जगह पर ऋषभ पंत और के एल राहुल को मौका दिया गया है. ये दोनों खिलाड़ी आउट ऑफ़ फॉर्म में चल रहे हैं.

टेस्ट टीम में शिखर धवन और दिनेश कार्तिक को मौका नहीं
6 दिसंबर से भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए भारत ने टीम करीब एक महीने पहले टीम चुन ली थी. इस टीम में धवन और दिनेश कार्तिक दोनों का नाम नहीं है. बल्कि टी20 सीरीज में लचर प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और रिषभ पंत दोनों को इस टीम में जगह दी गई है.

ऋषभ पंत और के एल राहुल रहें फ्लॉप
पंत जहां दोनों मैचों में 20, 0 के स्कोर पर आउट हुए. वहीं राहुल दोनों मैचों में 13, 14 के स्कोर पर आउट हुए. जैसा कि विदेशी सरजमीं पर इन दोनों का ट्रैक रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि इस टेस्ट सीरीज में ये दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. पंत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज अच्छा रहा था. लेकिन इस खिलाड़ी का हालिया प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है.

के एल राहुल का वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज भी अच्छा नहीं रहा था
के एल राहुल का वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज भी अच्छा नहीं रहा था. उसके बाद वनडे मैचों में इस खिलाड़ी को मौक़ा नहीं मिला. टी-20 में इस खिलाड़ी को 3 मैच में मौके मिले लेकिन इस खिलाड़ी ने उस मौके को भुना नहीं पाएं. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस खिलाड़ी का कुछ ऐसा ही प्रदर्शन रहा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post INDvsAUS: टेस्ट सीरीज में धवन और कार्तिक की जगह लेंगे,ये दो आउट ऑफ़ फॉर्म बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.