Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsIRE : सेमीफाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर खड़ी भारत के आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले जान लें ये रिकॉर्ड

इनदिनों वेस्टइंडीज की धरती में महिला टी-20 विश्व कप खेला जा रहा हैं. इस टी-20 विश्व कप में भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. आज 15 नवंबर गुरूवार को भारतीय टीम का तीसरा लीग मुकाबला आयरलैंड की टीम से होना हैं. इस मुकाबले के चलते ही आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत और आयरलैंड मैच के आंकड़ो के बारे में बताएंगे.

आइये डालते हैं भारत- आयरलैंड मैचों के आंकड़ो पर एक नजर : 

2 : भारत और आयरलैंड के बीच अबतक दो मैच 2014 टी-20 विश्व कप और 2016 टी-20 विश्व कप में खेले गये हैं. यह दोनों ही मुकाबले भारतीय टीम ने ही जीते हुए हैं. हालाँकि, यह दोनों मैच वार्मअप मैच थे.

93 : भारत और आयरलैंड के मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं. उन्होंने कुल 93 रन दो मैचों में बनाये हुए हैं.

73 : भारत-आयरलैंड मैचों में सबसे ज्यादा रन के उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम हैं. स्मृति मंधाना ने साल 2016 में आयरलैंड के खिलाफ 73* रन बनाये थे.

2 : आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने दो अर्धशतक लगाये हुए हैं. पूनम राउत ने 50 रन और स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 73* रन की अर्धशतकीय पारी खेली हैं.

5 : भारत की शिखा पांडे ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं. यह भारत-आयरलैंड मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा अधिकतम विकेट हैं.

3/16 : भारत-आयरलैंड के मैचों में बेस्ट गेंदबाजी रिकॉर्ड किम गर्थ के नाम हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किये हैं.

0 : आयरलैंड विकेटकीपर मैरी वाल्ड्रॉन दोनों मैचों में शून्य के स्कोर पर आउट हुई थी.

5 : भारत-आयरलैंड के मैचों में कुल पांच छक्के लगे हैं. जिसमे से 3 छक्के आयरिश टीम ने लगाये हैं और 2 छक्के भारतीय टीम ने लगाये हैं.

4 : भारत-आयरलैंड के मैचों में चार खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. जिसमे से 3 खिलाड़ी आयरलैंड के हैं वहीं एक खिलाड़ी भारत की हैं.

Women's T20 World Cup: India beat Pakistan by 7 wickets

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsIRE : सेमीफाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर खड़ी भारत के आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले जान लें ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.