Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsPAK : इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ पारी शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को मिल गए थे 10 रन

भारत और पाकिस्तान  के महिला टीम के बीच विश्व कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर ये मैच जीत लिया. इस मैच में एक अजीबो-गरीब वाक्या हुआ. जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आई. तब भारतीय टीम के स्कोरकार्ड में पहले से 10 रन जुड़ चुके थे. आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे क्या वजह थी.

बार-बार डेंजर साइड में दौड़ जाती पाकिस्तानी बल्लेबाज 

जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी. तब वो बार-बार डेंजर साइड में रन लेने के लिए दौड़ जा रही थी. ऐसा पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने दो बार किया जिस वजह से भारतीय टीम को बिना रन बनाएं ही 10 रन मिल गए.

मिताली राज की बेहतरीन पारी ने भारतीय टीम को दिलाई जीत 

भारतीय महिला टीम की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया था. मिताली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 56 रन बनाए.भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान को अरुंधति रेड्डी ने पहले ही ओवर में झटका दिया जब उन्होंने आयशा जफर को वेदा कृष्णमूर्ति के हाथों आउट किया.

भारत को मिला था 134 रनों का लक्ष्य 

ओमैमा सोहैल 3 रन बनाकर रन आउट हुई. कप्तान जवेरिया खान भी 17 रन बनाकर रन आउट हुई और पाकिस्तान 30 रनों पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में घिर गई. इससे पहले बिस्माह मारूफ और निदा दार को छोड़कर कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने  टीक नहीं पाया.

भारत ने ऐसे किया 134 रनों के लक्ष्य का पीछा 

टीम इंडिया को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा. पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर माहरूफ की गेंद पर मंधाना स्क्वैर लेग पर उस्माना सोहेल के हाथों लपकी गईं. मंधाना ने 28 गेंद में 26 रन बनाए. इसके बाद मिताली और रोड्रिग्ज ने भारत को 100 रन के पार पहुंचाया. इसके बाद 16 रन बनाकर रोड्रिग्ज डार के हाथों फॉलो थ्रू पर लपकी गईं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsPAK : इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ पारी शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को मिल गए थे 10 रन appeared first on SportzWiki Hindi.